सोनमर्ग से श्रीनगर का फासला 40 किलोमीटर के लगभग है, लेकिन जो वाहन रविवार देर शाम से जोजिला के पास फंसे थे, वे बमुश्किल सोनमर्ग पहुंचे।
गौरतलब है कि पिछले दिनों कश्मीर संभाग के कंगन इलाके में बादल फटने से जहां सड़क संपर्क को खासा नुकसान पहुंचा है, वहीं इससे सामान्य जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
सबसे हैरत की बात यह है कि अमरनाथ यात्रा पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का दम भरने वाली सरकार ने इस मामले में कोई पहल नहीं की है। लोगों का कहना है कि यदि स्थिति ऐसी ही रही तो यात्रा मार्ग पर फंसे वाहनों को श्रीनगर पहुंचने में अभी दो दिन और लग सकते हैं।