फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए ने जुटाई सीमा पार चल रहे आतंकी शिविरों की जानकारी

Wed, 05 Oct 2016 11:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सीमा पार चल रहे आतंकी कैंप - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
परगवाल सेक्टर में पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अब्दुल कयूम आतंकी से एनआईए की विशष टीम ने भी पूछताछ और सीमा पार चल रहे आतंकी कैंपों की जानकारी हासिल की। हालांकि सर्जिकल आपरेशन के बाद सीमा पार से आतंकी कैंपों से आतंकियों को शिफ्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन


अखनूर सेक्टर के परगवाल क्षेत्र से पकड़े गए आतंकी अब्दुल कयूम का दस दिन की रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने विशेष अदालत ने कयूम का रिमांड लिया। इससे पहले सुबह सेफ हाउस से कयूम को जेआईसी भेजा गया।जेआईसी में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) की टीम ने भी उससे पूछताछ की।

एनआईए टीम ने पूरा रिकार्ड हासिल किया और उसका पांच दिन का रिमांड हासिल किया। जेआईसी में पूछताछ के बाद एनआईए की टीम ने महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं। 
विज्ञापन

जेहाद के नाम पर आतंकी ट्रेनिंग देने आया था आतंकी

आतंकी कैंप - फोटो : File Photo
सूत्रों के अनुसार विशेष अदालत ने कयूम की पांच दिन की रिमांड हासिल की। उसके आतंकी कैंप तक पहुंचने से लेकर जम्मू कश्मीर में हमला करने की पूरी बात सुनी। सूत्रों के अनुसार कयूम मामले की जांच पूरी तरह से एनआईए को औैपचारिक तौर पर सौंपी जा सकती है।

कयूम को 24 सितंबर को परगवाल सेक्टर से पकड़ा गया था। उसने बीएसएफ को कहा था कि वह जम्मू के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आतंकी हमला करने के लिए आया था। सीमा पार से उसे भेजा गया और वह जेहाद के लिए कश्मीर जाना चाह रहा था।

युवाओं को जेहाद के नाम पर भड़काने और आतंकी ट्रेनिंग देने के लिए सीमा पार भेजने का जिम्मा भी उसे सौंपा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें