फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुचेतगढ़ में नेकां और पीडीपी पर बरसे विनोद खन्ना

Fri, 12 Dec 2014 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुचेतगढ़ विधानसभा के गांव बडियाल ब्राह्मणा में भाजपा के सांसद और अभिनेता विनोद खन्ना ने सभा को संबोधित कर पार्टी के प्रत्याशि चौ. शाम लाल को कामयाब बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


सांसद विनोद खन्ना ने कहा कि राज्य में नेकां व पीडीपी जैसी पार्टियाें ने हमेशा स्वार्थ की राजनीति की है। इसी कारण राज्य में लोगों की अनदेखी हो रही है।

अब लोगों को प्रदेश में भाजपा की सरकार का गठन करने के लिए आरएस पुरा से पार्टी के प्रत्याशियों को भारी मतों से कामयाब करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि केन्द्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने पर लोगों से किए वादे पूरे होने से बने विश्वास से महाराष्ट्र व हरियाणा में पार्टी को जीत मिली है।

अब जम्मू-कशमीर में पार्टी को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाए जाने पर राज्य के लोगों की बेहतरी होगी। इस दौरान विनोद खन्ना ने फिल्मी अन्दाज में नेकां, कांग्रेस व पीडीपी के बारे में कहा बोल तेरे साथ क्या सलूक किया जाए, मार दिया जाए या पीडीपी, नेकां और कांग्रेस बोल तेरे साथ क्या सलूक किया जाए। इस पर वहां उपस्थित सारा जन समूह झूम उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें