फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लस्टर माडल योजना से विकास करवाया: ताराचंद

Fri, 12 Dec 2014 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू/ज्यौड़ियां
विज्ञापन
विज्ञापन
छंब विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार और रियासत के उपमुख्यमंत्री ताराचंद ने वीरवार को पलांवला क्षेत्र में जनसंपर्क कर वोट देने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने अपने 18 साल के कार्यकाल के विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि क्लस्टर माडल योजना से विकास करवाया गया है, खौड़ विधानसभा क्षेत्र का विकास सब के सामने है।
विज्ञापन


ताराचंद ने लोगों को बताया कि मैंने क्षेत्र में हर जगह संपर्क मार्ग सुविधा उपलब्ध करवाई है। क्लस्टर माडल योजना के तहत गांवों का विकास करवाकर उनको एक-दूसरे से जोड़ा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खौड़ को एक सबडिवीजन तहसील, तीन तहसीलें, चार सीडी ब्लाक और आठ नियाबतें की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं है।

खौड़ में एक सब जिला अस्पताल, डिग्री कालेज की स्थापना की गई और कई स्कूलों को खोल कर शिक्षा की व्यवस्था की गई।

उधर खौड़ में कांग्रेस महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मंडल प्रधान कृष्णा देवी के नेतृत्व में घरों में जाकर वोट देने की अपील की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें