फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमशान घाट के पास से मिले दो बम

Sat, 25 Apr 2015 12:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्री नगर शमशान घाट के पास से गुजरने वाली नहर से दो बम मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सिंचाई विभाग की ओर से नहर की सफाई करवाने के दौरान दोनों बम मिले। सफाई में जुटे मुलाजिमों ने तत्काल घटना की जानकारी अपने अफसरों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने उन्हें कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस संबंध में सेना को भी सूचित किया है। पुलिस और सेना अपने-अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहे हैं।

शुक्रवार को शास्त्री नगर स्थित श्मशानघाट के पास नहर में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों द्वारा सफाई का काम चल रहा था। सफाई के दौरान कर्मचारियों को दोनों बम मिले। उन्होंने तत्काल काम बंद कर दिया। मौके पर पहुंचे जवानोें ने क्षेत्र को घेर बमों को अपने कब्जे में सुरक्षित ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि दोनों बम जिंदा थे, लेकिन किसी ने उसे जलाकर सिक्का निकालने का प्रयास किया था। बाद में उसे नहर में फेंक दिया। जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बम कितने पुराने हैं और कहां से लाए गए होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें