फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश न होने से बर्बाद होने लगी गेहूं की फसल

Tue, 30 Dec 2014 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू और आसपास के क्षेत्र में वर्षा न होने के कारण किसानों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दिनभर छाया कोहरा और धुंध के कारण गेहूं की फसल ठीक प्रकार से बढ़ नहीं रही है और किसी भी प्रकार की बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है।

किसानों का कहना है कि पीछे हुई धान की फसल में बीमारी लगने और समय पर पानी न मिलने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

फसल की पैदावार बहुत कम होने और व्यापारियाें द्वारा किसानों को उनकी धान की उचित कीमत न देने के कारण किसानों को उसकी फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिला।

किसानों का कहना है कि अगर उनकी गेहूं की फसल के साथ भी यही हुआ तो उनकी हालत बद सेे बदतर हो जाएगी।

किसानों का आरोप है कि सरकार ने आजतक किसानों के लिए ऐसी कोई योजना नहीं बनाई जो ऐसे समय किसानों के लिए लाभकारी हो।

सांबा में किसानों के लिए गेहूं की बिजाई के दिन हैं लेकिन बारिश नहीं होने से किसान काफी परेशान हो गए हैं।

एक तो मौसम की मार कि बारिश हुई नहीं ऊपर से नहरों में पानी नहीं है, ऐसे में किसान जाए तो कहां जाए।

किसान गार सिंह, वाबू राम, चानन सिंह, जगीदश राज, थोडू राम, आशोक सिंह आदि ने बताया कि किसानों को फसल की बिजाई के दिनों में एक साथ कई परेशानियाें का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


पहले उन्हें खाद और बीज की समस्या बनी हुई थी। इसके लिए किसानों में मारामारी रही। नहरों में जब पानी छोड़ा भी जाता है तो भी पानी अंतिम छोर तक नही पहुंचता है।
विज्ञापन


ऐसे में किसानों के लिए बारिश ही सहारा बचता है लेकिन कई दिनों से बारिश नहीं होने से किसान परेशान और हताश हो गए हैं।

समय पर बारिश नहीं होने से आज भी कई किसानों की गेहूं की बिजाई नहीं हो सकी है। ऐसे में किसानों को चिंता सता रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें