फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लाख के बिजली के बिल पर मचा बवाल

Tue, 16 Dec 2014 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्यौड़ियां
विज्ञापन
विज्ञापन
खौड़ में सोमवार को क्षेत्र के आटा चक्की यूनियन ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन लोगों से कहा गया था कि बिजली के बिल माफ करने का आश्वासन देने के बाद अब पांच से छह लाख रुपये तक के बिल भेजे जा रहे हैं जिसे वे देने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे खौड़ आटा चक्की यूनियन के प्रधान हरबंस सिंह ने बताया कि 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान भारत-पाक सीमा पर पांच किलोमीटर की पट्टी में आने वाले गांवों का पलायन कर नाईवाला विस्थापित कैंप में बसा दिया गया था।

इसमें क्षेत्र के 45 आटा चक्की मालिक भी शामिल थे। आटा चक्की मालिकों ने बताया कि इस दौरान हमारी चक्कियां बं­द पड़ी रहीं और जब लोगों को वापस भेजा गया तब सरकार ने आश्वासन दिया था कि आप को हर सुविधा और 10 हजार रुपया दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद किसी को कुछ नहीं दिया गया। इतना ही नहीं इसके बाद 2007 में खौड़ में गुलाम नबी आजाद और बिजली मंत्री ने भी कहा था कि 1999 में जब तक चक्कियां बंद पड़ी रहीं उसका बिजली का किराया माफ कर दिया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि तब से उन्हें न तो कोई बिजली का बिल भेजा गया और न ही किसी ने आकर बिजली के बिल के बारे में पूछा, इस पर हमने सोचा कि बिल माफ कर दिया गया है।

अब एक साथ पांच से छह लाख रुपये तक के बिल भेज दिए गए। इन बिल का भुगतान न होने पर कनेक्शन काट दिए गए तथा कार्यालय में कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

आटा चक्की मालिकों ने बताया कि वे लोग इतना बड़ा बिल देने की स्थिति में नहीं हैं। इस मौके पर भगवान दास, गार शर्मा, सोमनाथ, सुभाष चंद, सूरम सिंह जीतराज आदि उपस्थित थे।

उधर इस संबंध में पूछे जाने पर बिजली विभाग के एई आर.के.गंडोत्रा ने कहा कि बिजली के बिल भेजे जा रहे थे और बिल के बारे में पता करना उपभोक्ता की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें