फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारा मुकाबला भाजपा के साथ : मुफ्ती

Tue, 16 Dec 2014 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मीरां साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में पीडीपी के मुख्य संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद ने आरएस पुरा से पार्टी के प्रत्याशी भूषण डोगरा को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्हाेंने कहा कि हमारा मुकाबला इस समय राज्य में भाजपा के साथ है।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के लोग बदलाव के लिए मतदान कर रहे हैं। राज्य में पीडीपी की सरकार बनाने में आरएस पुरा के लोगों को योगदान देना चाहिए।

वह राज्य के लोगों की बेहतरी करने के साथ लोगों को उनका हक दिलवाना चाहते है ताकि राज्य के युवा वर्ग के लोगों को रोजगार मिलने के साथ अमन व शांति बन सके।

उन्हाेंने कहा कि नेकां व कांग्रेस की गलत नीतियाें के चलते फैले भ्रष्टाचार फैला। इसको खत्म करने के साथ लोगों की बेहतरी के लिए पीडीपी की मजबूत सरकार का गठन करने के लिए उन्होंने आरएस पुरा से पार्टी के प्रत्याशी भूषण डोगरा को भारी मतों से कामयाब बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में दरसोपुर पंचायत के सरपंच राजपाल कलोत्रा, महाशा के प्रधान गरीब दास सहित पंचायत के पंच व महाशा समाज के कई लोग पीडीपी में शामिल हुए।

इनका फूल मलाए पहनाकर स्वागत किया। सरपंच राजपाल कलोत्रा ने कहा कि उन्होंने अपनी पंचायत से पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर सफल बनाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


पीडीपी के रंगील सिंह, प्रत्याशी भूषण डोगरा, एमएलसी यशपाल शर्मा, राजेन्द्र मंहास सहित पार्टी के कई नेताओं ने विचार रखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें