फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहकों के स्वागत के लिए सज गए बाजार

Mon, 20 Oct 2014 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस और दिवाली के चलते बाजारों में दिन-ब-दिन रौनक बढ़ रही है। कसबे के बाजारों में दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। धनतेरस पर आभूषण खरीदने के लिए सुनारों की दुकान पर अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन


खास बात यह कि इस भीड़ में सीमावर्ती गांवों के लोगों की संख्या बेहद कम है। दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर दिए हैं। बंपर छूट देकर भी ग्राहकों को आकर्षित किया जा रहा है।

इस बार बाजार में सजावट के लिए नए सामान भी आए हैं। धनतेरस के साथ ही लोग दिवाली की तैयारियां शुरू कर देते हैं। इसके बाद भाई दूज है। इसलिए लोग अभी से खरीदारी कर रहे हैं। वर्तमान में बाजार में सबसे अधिक मांग चाइनीज लड़ियों की है। घरों पर विद्युत सज्जा के लिए कई तरह की लड़ियां बाजार में मिल रही हैं।
विज्ञापन


चाइनीज लड़ियों की मांग सबसे अधिक है। इधर, पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित ग्रामीणों के सामने धान की फसल काटने की चिंता सबसे अधिक है। इसलिए वह अभी बाजार की ओर रुख नहीं कर रहे हैं।

खरीदारी से ज्यादा उन्हें फसल समेटने की चिंता है। पिछले कुछ दिनों सीमा पर गोलाबारी थमी है। इसलिए किसान जल्द से जल्द फसल काट लेना चाहते हैं। ऐसे में किसान दिवाली के दिन ही खरीदारी के लिए निकल सकते हैं।

उधर, सीमावर्ती गांवों के अधिकतर लोगों को अभी शिविरों में रहना पड़ रहा है। इसके कारण उनमें खरीदारी को लेकर उत्सुकता कम है।

कसबे के आईटीआई कालेज के शिविर में रहने वाली ममता देवी, शारदा चौधरी का कहना है कि उन्हें पता नहीं कि इस बार दिवाली परिवार के साथ घरों में मना पाएंगे भी या नहीं। न जाने कब सीमा पर हालात खराब हो जाएं और उन्हें शिविरों में ही रहना पड़े। अभी तक दिवाली के लिए कोई खरीदारी तक नहीं कर पाए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें