रहबरे तालीम टीचरों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनका बकाया वेतन नहीं मिला तो वह सड़कों पर उतर आएंगे।
कृष्णा पैलेस में मासिक बैठक में जम्मू कश्मीर आरईटी टीचर फोरम की जिला इकाई के अध्यक्ष विनोद शर्मा के अनुसार सैकड़ों बार वेतन की समस्या को सरकार के समक्ष उठाया गया। समस्या घटने की बजाय बढ़ती जा रही है।
मार्च भी बीत गया है और उनका पिछले दस माह से अधिक वेतन जारी नहीं किया गया। मिड डे मिल का बकाया भी जारी नहीं हुआ। पूरी रियासत में यही हाल है।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वेतन व मिड डे मिल का बकाया जारी नहीं हुआ तो स्कूलों में मिड डे मिल बंद कर दिया जाएगा और वेतन के लिए सड़कों पर उतरेंगे। बैठक में आसपास क्षेत्रों से सैकड़ों टीचर भी मौजूद थे। जिनमें सुकेश खजूरिया, लेखराज परिहार, विपिन, प्रीतम गोस्वामी, सुनीता, अनीता, रिंकू, वंदना आदि मौजूद थे।