फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोव फटने से एक झुलसा, मौत

Mon, 13 Oct 2014 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शामा चक इलाके में खाना बनाते समय स्टोव फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया। उधर, राजपुरा शास्त्री नगर में भी आग लगने से एक व्यक्ति झुलस गया। उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार रमेश लाल(40) घर में खाना बना रहा था। इसी दौरान स्टोव फट गया। केरोसिन तेल शरीर पर गिरते ही वह आग की चपेट में आ गया। उसके चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोग बचाने के लिए दौड़े।
विज्ञापन


उन्होंने किसी तरह उसके शरीर पर लगी आग को बुझाया। साथ ही अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार उसका शरीर 60 फीसदी झुलस गया था। बाद में उसने दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया है। उधर, राजपुरा शास्त्री नगर में भी एक व्यक्ति घर में आग लगने से झुलस गया।
विज्ञापन


 55 वर्षीय अशोक शर्मा को परिवार के सदस्यों ने जीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत में सुधार बताया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनका शरीर 16 फीसदी तक झुलसा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें