फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर निगलने से छह की हालत गंभीर

Mon, 13 Oct 2014 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर और आसपास जहर निगलने से छह की हालत गंभीर हो गई। उन्हें जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


पहली घटना तालाब तिल्लो इलाके में हुई। यहां बिलासपुर निवासी एक महिला ने जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्यों को पता चला। इसके बाद उसे जीएमसी में भर्ती करवाया गया। जहर खाने का दूसरा मामला गांधीनगर क्षेत्र में प्रकाश मेें आया।

यहां महिला की हालत बिगड़ने पर जीएमसी पहुंचाया गया। चक मांगर में भी एक महिला की जहर खाने से हालत बिगड़ गई। उसे पहले सांबा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से जीएमसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार निवासी एक महिला ने भी रिहाड़ी में जहर खा लिया। उसे भी तत्काल अस्पताल लाया गया। अखनूर निवासी रवि कुमार की भी हालत जहर निगलने से खराब हो गई।

उसे पहले ज्याैड़ियां अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से जीएमसी रेफर कर दिया गया। इसके अलावा कच्ची छावनी निवासी राहुल सिंह की भी जहर खाने से हालत गंभीर हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें