फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRPF की ओर से खेल प्रतियोगिता का आगाज

Tue, 17 Mar 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआरपीएफ की 121वीं वाहिनी द्वारा अंतर बटालियन खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को वालीबाल और बास्केटबाल प्रतियोगिता का आगाज हुआ।
विज्ञापन


तीन दिन तक चलने वाली इन प्रतियोगिताओं में जम्मू प्रशासनिक क्षेत्र की चौदह टीमें भाग ले रही हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ बटालियन के कमांडेंट राजेंद्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए खेलकूद में भाग लेने और खेल भावना के साथ खेलने को कहा।

बास्केटबाल प्रतियोगिता का मैच 121 बटालियन व 126 बटालियन के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। जिसमें 121 बटालियन की टीम ने बाजी मारी। इन प्रतियोगिताओं में डोडा, भद्रवाह, उधमपुर, जम्मू और कठुआ की टीमें भाग ले रही हैं। इस अवसर पर बटालियन के अधिकारी उप कमांडेंट याकूब खान, उप कमांडेंट पवन कुमार, सहायक कमांडेंट वीएस रावत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें