फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल नाइट में दर्शकों की भीड़

Sun, 05 Oct 2014 01:30 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, जम्मूू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने शहर के बिल्लू मंदिर में शनिवार को दर्शकों की मांग पर रामलीला की स्पेशल नाइट का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें वेदवति-रावण, प्रभु श्रीराम की विदाई और शबरी के दृश्यों ने दर्शकों को घंटों तक बांधे रखा। रामलीला की परंपरा और संस्कृति के साथ बच्चों से लेकर हर कोई जुड़ा। मंच पर कलाकारों ने शानदार अभिनय से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

मंदिर के मंच पर वेदवती-रावण के दृश्य में दिखाया गया कि किस तरह रावण वेदवती के सौंदर्य पर मोहित होकर उससे शादी करने की इच्छा जाहिर करता है। इस पर वेदवती आग में सती होते हुए श्राप देती है कि रावण के अंत का कारण स्त्री ही होगी और आखिर में माता सीता रावण का काल बनती हैं।
विज्ञापन


रावण महा बलि होता है लेकिन उसका घमंड और विपरीत बुद्धि उसे एक नारी के हाथों काल का ग्रास बनाती है। इसके अलावा भगवान श्रीराम की विदाई के दृश्य से हर किसी की अपने प्रभु के प्रति आंखें नम हुईं। इस दृश्य में ऐसा लगा मानो सच में भगवान श्रीराम अपने भक्तों से जुदा हो रहे हों।

इसमें दिखाया गया कि जब श्रीराम चौदह वर्ष के वनवास के लिए अयोध्या से जा रहे होते हैं तो वह माता कैकेयी के पास जाकर आशीर्वाद लेते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें वनवास देकर उन्होंने सौभाग्य दिया है कि वह अपने पिता श्री के बचन को पूरा कर सकें।
विज्ञापन


इस पर कैकेयी भावुक हो जाती हैं और उन्हें अपनी नजरों के सामने से दूर चले जाने को कहती है। इसी तरह  शबरी दृश्य में दिखाया गया कि किस प्रकार से शबरी के प्रेम वश भगवान श्री राम उसके झूठे बैर भी खाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें