शहर और आसपास इलाकों में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों ने जहर निगल लिया।
एक जगह युवती ने फिनायल पी ली, जबकि दूसरी जगह युवक ने जहर निगल लिया। दोनों को पहले नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पहले मामले में पाटा पलौड़ा निवासी अनिल कुमार (21) ने अपने निवास स्थान पर जहर निगल लिया। जानीपुर थाना के अंतर्गत इलाके में शनिवार को 26 साल की युवती ने फिनायल पी ली। हालत खराब होने पर परिवार के लोगों ने जीएमसी में भर्ती करवाया।