फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी बस पलटने से एक की मौत, 25 जख्मी

Mon, 13 Oct 2014 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिश्नाह
विज्ञापन
विज्ञापन
कसबे से अरनिया जा रही मिनी बस देयोली गांव के पास पलट गई। हादसे में एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। पाकिस्तानी गोलाबारी से विस्थापित यह बुजुर्ग मवेशियों को चारा देने के लिए अला गांव लौट रहा था। दुर्घटना में 25 मुसाफिर जख्मी हुए हैं, जिनमें से पांच को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। पांच को छुट्टी दे दी गई। बाकी का बिश्नाह के उप जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घायलों में 12 अला गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


रविवार की सुबह मिनी बस (जेके 02 ई 3367) बिश्नाह से सवारियों को लेकर अरनिया के लिए निकली। रास्ते में दयोली में विस्थापित शिविर के पास रुकी। पाकिस्तानी गोलाबारी के चलते पलायन करने वाले अला गांव के कई सीमावर्ती ग्रामीण भी मिनी बस में सवार हुए। उन्हें गांव में अपने मवेशियों को चारा-पानी देने और फसलों की देखभाल करने जाना था।

शिविर से बमुश्किल सौ मीटर ही बढ़ पाई होगी कि यह असंतुलित होकर पास ही दलदल में पलट गई। मिनी बस को पलटता देख शिविर से शरणार्थी बचाने के लिए दौड़े। बस में सवार कुछ लोग जैसे बाहर निकले, लेकिन जो घायल हो गए उन्हें लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
विज्ञापन


इस बीच, पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक ज्ञानचंद निवासी निवासी अला गांव की मौत हो गई। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। उधर, अस्पताल में भी घायलों के घरवालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

अला गांव के 68 वर्षीय बुजुर्ग ज्ञानचंद अपने परिवार के साथ पाकिस्तानी गोलाबारी के चलते पलायन कर देयोली में राहत शिविर में शरण लिए थे। रविवार की सुबह उन्हें मवेशियों की देखभाल करने जाना था। इसलिए वह मिनी बस से गांव जा रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

पाकिस्तानी गोलाबारी से तो वह बच गए, लेकिन सड़क हादसे ने उनकी जान लील ली। बुजुर्ग की मौत के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। देयोली में लगाए गए राहत शिविर में अला गांव के बड़ी संख्या में लोग शरण लिए हैं। पाकिस्तान ने इस गांव में भारी गोलाबारी की है।

हादसे में पूजा देवी, रीता देवी, अशोक कुमार, मीरा देवी, तारो देवी, सुमन देवी, चंचला देवी, गिरधारी लाल, कांता देवी, शिंदो देवी, दीपक कुमार सभी निवासी गांव अला, बैंती देवी निवासी अमीरनगर, राजीव सिंह निवासी सुहागपुर, निर्मला देवी निवासी शेखूपुर, सुनीता देवी निवासी जोईयां, राजकुमार निवासी कोठे सैनी, सुमन देवी निवासी बहादुर गढ़, कृष्णा देवी निवासी तरफ ब्राह्मणा घ्ाायल हुए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें