पंचायत रजवालता में इन दिनों कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। रविवार को एक कुत्ते ने छह ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें काट लिया। इस कुत्ते ने कई मवेशियों को भी जख्मी किया है। स्थानीय लोगों ने इस कुत्ते को पकड़ने की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इन दिनों इलाके में कुछ कुत्ते पागल हो गए हैं। इन कुत्तों ने आतंक मचाया हुआ है। ये कुत्ते आदि दिन ग्रामीणों और मवेशियों पर हमला कर रहे हैं। ऐसी ही घटना रविवार को हुई जब एक कुत्ते ने छह लोगों को कुछ मवेशियों पर हमला कर उन्हें काट लिया।
इसके सभी को अस्पताल में ले जाकर इंजेक्शन लगवाए गए। प्रेमचंद, मुंशीराम, ओंकार सिंह आदि ने बताया कि गरीबों के लिए एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवा पाना मुश्किल होता है क्योंकि यह बहुत महंगा होता है।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि इन कुत्तों का पकड़ा जाए और प्राथमिक चिकित्सालयों में इंजेक्शनों का इंतजाम किया जाए। ताकि लोगों को तुरंत इलाज भी मिल सके।