फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर नाले में लुढ़कने से युवक घायल

Mon, 22 Dec 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ-जखबड़ मार्ग पर शनिवार की देर रात ट्रैक्टर के नाले में लुढ़कने से एक युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से दोपहर को उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसोहली के रहना वाला अट्ठारह वर्षीय ललित सिंह रात को काम समाप्त कर जखबड़ की ओर जा रहा था। शेरपुर नाले के मोड़ पर वह ट्रैक्टर पीबी35-5270 से नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण ट्रैक्टर बाईं तरफ नाले में जा लुढ़का।

हालांकि इस दौरान उसने ट्रैक्टर से छलांग लगा दी। उसे टांगों और हाथों में चोटें आईं। घायल ने स्वयं अस्पताल की एंबुलेंस सेवा पर फोन कर अपनी सूचना दी। इसके बाद उसे एंबुलेंस ने जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया। डाक्टरों ने उसका उपचार किया और वार्ड में शिफ्ट कर दिया। रविवार दोपहर बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें