फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसीसी ने सुंदरबनी को हराया

Mon, 02 Mar 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आरसीसी श्रीनगर के खिलाड़ियों ने अपने जीत अभियान को जारी रखते हुए सुंदरबनी इलेवन को शिकस्त देकर जम्मू-कश्मीर प्रीमियर लीग ट्वंटी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


इस मुकाबले में आरसीसी को पहले छह ओवर में डी/एल प्रणाली के तहत अधिक रनों के औसत पर विजेता घोषित किया गया। जीजीएम साइंस कालेज के हास्टल ग्राउंड पर रविवार को जम्मू तवी स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की ओर से करवाए गए मुकाबले में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीसी श्रीनगर ने निर्धारित बीस ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 167 रनों का स्कोर खड़ा किया।

टीम की ओर से आकाश ने 28 गेंदों पर शानदार 56 रनों की नाबाद पारी खेली। दूसरे छोर से प्रवीण सिंह ने 32 गेंदों पर 39 रन टीम के खाते में जोड़े। सतीश ने 31 गेंदों पर 32 रनों का योगदान दिया। सुंदरबनी इलेवन की ओर से अभिनंदन ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। शक्ति और मिक्की ने एक-एक विकेट चटकाया। इसके जवाब में उतरे सुंदरबनी के बल्लेबाजों ने 9.5 ओवर में छह विकेट गंवाकर 57 रन जुटा लिए थे, लेकिन बारिश के कारण मैच प्रभावित हुआ। टीम की ओर से जानी ने 15 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


विक्की और मिक्की ने 11-11 रन टीम के खाते में जोड़े। आरसीसी श्रीनगर की ओर से सतीश ने तीन प्रमुख बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखाया। सौरभ और कुलदीप ने एक-एक विकेट चटकाया। इस मुकाबले में पहले छह ओवर में आरसीसी ने 53 रन जुटाए थे। जबकि सुंदरबनी इलेवन के बल्लेबाज 6 ओवर में 38 रन ही बना पाए थे। जिससे रनों के अधिक औसत पर आरसीसी को विजेता घोषित किया गया। इस मुकाबले में अनिल कुमार, राजेंद्र सिंह, राहुल बाल ने तकनीकी अधिकारियों की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें