फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थायी बनाने की मांग के लिए किया प्रदर्शन

Sun, 01 Mar 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रहबर-ए-तालीम शिक्षकों की तर्ज पर स्थायी शिक्षक बनाने की मांग को लेकर अस्थायी शिक्षकों ने शनिवार को प्रेस क्लब के बाहर एक दिन का धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। अस्थायी शिक्षकों ने बताया कि स्कूलों से बाहर निकाले जाने पर सभी का भविष्य खराब किया जा रहा है।
विज्ञापन


जम्मू एंड कश्मीर टेंपरेरी टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षकों ने सुबह करीब साढ़े दस बजे धरना-प्रदर्शन शुरू किया और अपनी मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बलविंद्र सिंह पवार, रंजीत सिंह, स्वर्णदीप सिंह, मोनिका शर्मा, विनय शर्मा, पूजा शर्मा और अन्य कई शिक्षकों ने बताया कि 2014 में शिक्षा विभाग ने पूरे राज्य में करीब आठ हजार युवाओं को अस्थायी शिक्षक बनाकर स्कूलों में तैनात किया था।

सभी अस्थायी शिक्षकों ने स्कूलों में अपनी जिम्मेदारी को पूरा किया और विद्यार्थियों को गुणवत्ता भरी शिक्षा प्रदान की, लेकिन पिछले कुछ दिनों से एक-एक करके अस्थायी शिक्षकों को स्कूलों से बाहर निकालकर पहले की तरह बेरोजगार बनाया जा रहा है। यह युवाआें के साथ अन्याय किया जा रहा है। सरकार को सभी का कार्यकाल बढ़ाकर परेशानी को दूर करना चाहिए।
विज्ञापन


इसके अलावा सभी अस्थायी शिक्षकों को पहले आरईटी शिक्षकों में तब्दील किया जाए और फिर पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद सभी को स्थायी शिक्षक बनाया जाए। कई बार अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से शिक्षा अधिकारियों और राज्यपाल के सामने रख चुके हैं, लेकिन किसी ने भी इसको गंभीरता से नहीं लिया है। अब सभी को नई मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से उम्मीद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें