कठुआ विधानसभा क्षेत्र के सबसे अहम हिस्से पर पिछले कुछ दिनों से विभिन्न राजनीति पार्टियों और निर्दलीय प्रत्याशियों के दौरे चल रहे हैं।
चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रत्याशी अंथड क्षेत्र की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। इतना ही नहीं प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने के लिए आ रहे स्टार प्रचारक भी अंथड क्षेत्र को अपनी पहली पसंद मान रहे हैं।
पिछले एक सप्ताह की बात करें तो राजनीतिक पार्टियों के साथ साथ निर्दलीय उम्मीवारों ने भी अंथड क्षेत्र के वोट को अपने हक करने के लिए जोर लगा दिया है।
भाजपा के दो स्टार प्रचारक अब तक अंथड क्षेत्र में आ चुके हैं। सबसे पहले हेमा मालिनी ने नगरी में राजीव जसरोटिया के लिए वोट मांगे तो विनोद खन्ना तो क्षेत्र में दो बार आ चुके हैं।
कांग्रेस के लिए राजबब्बर भी अंथड़ क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। ऐसे में शहर के साथ लगते इस क्षेत्र के वोट बैंक को कैश करने के लिए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत लगा दी है।