फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बन टोल प्लाजा के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 06 Apr 2015 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बन टोल प्लाजा पर टैक्स के विरोध में जम्मू आल इंडिया टैक्सी सूमो टेंपो आनर्स यूनियन ने धरना देकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर आश्वासन देने के बाद प्रदर्शन बंद करवाया। यूनियन के सदस्यों का कहना था कि बन टोल प्लाजा पर मनमर्जी से टोल वसूला जा रहा है।

दोपहर करीब 12 बजे प्रधान जगजीत सिंह के नेतृत्व में यूनियन के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जगजीत सिंह ने कहा कि नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया ने फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह से तैयार किए बिना ही टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


नियम अनुसार लाइट व्हीकल वाहन का टैक्स 35 रुपये बनता है, लेकिन बन टोल प्लाजा पर मनमर्जी से टैक्स वसूला जा रहा है। कभी 100 रुपये लिए जा रहे हैं तो कभी 75 रुपये वसूल कर रहे हैं। सरेआम टोल प्लाजा पर ट्रांसपोर्टरों को लूटा जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी होने के बाद भी प्रशासन और पुलिस इसको लेकर कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।  यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर टोल टैक्स पर मनमानि को बंद नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में प्रदर्शन तेज करने को मजबूर हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें