फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पार कर रही महिला को टक्कर मारी

Mon, 09 Feb 2015 02:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की दोपहर जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पार कर रही एक महिला को मिनी बस ने टक्कर मार दी। महिला को गहरी चोटें आई हैं। बेहोशी की हालत में उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया है। महिला के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बाड़ी ब्राह्मणा में सरोर के पास तकरीबन पचपन वर्षीय महिला नेशनल हाईवे को पार कर रही थी। बताया गया है कि महिला बीच पर पहुंची ही थी कि सांबा की ओर जा रही तेज रफ्तार मिनी बस ने उसे जोर की टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की महिला उछल कर दूर जा गिरी और बेहोश हो गई।

हादसे के बाद मिनी बस चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने महिला को जीएमसी अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक उसे होश में नहीं लाया जा सका था। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस महिला के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें