जिले के बुधवानी में शुक्रवार की हाईवे के किनारे खडे़ एक बुजुर्ग को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। चालक कार के साथ फरार होने की कोशिश कर रहा था कि स्थानीय लोगो ने जतवाल के पास उसे दबोच लिया।
दियानी गांव के गिरधारी लाल हाइवे के किनारे पर खड़े थे। तभी जम्मू से कठुआ की ओर जा रही एक कार (जेके02ए 5757) ने बुजुर्ग को अपनी लपेट में ले लिया। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।