फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए जूझ रहे कई गांव

Wed, 14 Jan 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी में भी जिले में पानी की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। शिकायत लेकर विभागीय कार्यालय में लोगों का आना हर दिन जारी है। कोई प्रदर्शन कर रहा है तो कोई समस्या दूर करने के लिए अधिकारियों से गुहार लगा रहा है, लेकिन समस्या अभी तक दूर नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


वर्तमान में जिले में आठ ट्यूबवेलों की मोटर खराब है तो दो दर्जन से अधिक गांव ऐसे हैं जहां पर विभाग की पाइपलाइन नहीं है। स्टैंड बाई सिस्टम भी नहीं होने के कारण पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों की मानें तो मोटर खराब होने के बाद विभाग इसे जल्द ठीक नहीं कराता।

लोगों का कहना है कि बिजली विभाग पीएचई विभाग के साथ तालमेल नहीं बिठाता है। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर खराब हैं, जिससे पीएचई विभाग के ट्यूबवेल को बिजली नहीं मिल पा रही है। लोगों का कहना है कि जब भी विभाग से पानी की समस्या दूर करने के लिए कहा जाता है तो विभाग यही कहता है कि पाइपों के लिए अभी मंजूरी नहीं है। खराबी दुरुस्त करने के बारे में आजकल कहकर टाल दिया जाता है।
विज्ञापन


विभागीय एईई गोपाल शर्मा ने कहा कि विभाग पानी की समस्या को दूर करने के लिए तत्पर है। बिजली समस्या या फिर मोटर खराब होने पर कम से कम तीन से चार दिन का समय लगता है। पाइपों के लिए अभी मंजूरी नहीं है। विभाग टैंकर के माध्यम से पानी की सप्लाई करता है। अभी कुछ दिनों से शिकायतों में कमी आई है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें