फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड नौ में सफाई नहीं

Thu, 29 Jan 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की गलियों में पसरी गंदगी ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। शहर के वार्ड नंबर दो में हालात और भी खराब हैं। यहां नालियों का गंदा पानी गलियों में उफनाता रहता है।
विज्ञापन


इससे गुस्साई वार्ड की महिलाओं ने बुधवार का जिला सचिवालय पहुंचकर जिला उपायुक्त से नगर परिषद प्रशासन की शिकायत की। महिलाओं ने शिकायत की कि तीन सप्ताह से वार्ड की गलियों में हालात खराब हैं।महिलाओं का नेतृत्व कर रही बबीता देवी ने कहा कि एक साल पहले नालों में कचरा भर गया था।

इसके कारण अब पानी वार्ड की नालियों में ही भरा रहता था। इस पर लोगों ने प्रदर्शन किया तो परिषद ने सफाई करवाई, लेकिन अब तीन सप्ताह से फिर वही हालात बन गए हैं। इस बीच लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों से दो बार इसकी शिकायत की, लेकिन अब तक किसी ने वार्ड की सुध नहीं ली है।
विज्ञापन


वीना देवी ने कहा कि लोगों ने अपनी सुविधा के लिए मेनहोल के ढक्कन खोल दिए हैं, लेकिन फिर भी परिषद कर्मचारियों को कोई फिक्र नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोगों को बदबू के कारण भारी दिक्कतों से परेशान होना पड़ रहा है। इसके साथ ही गंदा पानी भी घरों में आता है। ऐेसे में लोगों में रोष बढ़ रहा है। महिलाओं ने कहा कि अगर जल्द ही नाला साफ नहीं किया गया तो वह उग्र रुख अपना लेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें