फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन स्वाभिमान योजना लांच, घर-घर जाकर किया जाएगा जागरूक

Wed, 10 Dec 2014 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
लिंगानुपात के मामले में राष्ट्रीय औसत से नीचे चल रहे कठुआ जिले में महिलाओं का अनुपात बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष योजना को लांच कर दिया गया है। जिला उपायुक्त डाक्टर शाहिद इकबाल चौधरी ने मिशन स्वाभिमान योजना को मंगलवार लांच किया है।
विज्ञापन


इस विशेष योजना के तहत अगले चार महीनों के भीतर पूरे जिले के एक लाख से अधिक घरों में जाकर मिशन की इकाइयाें के सदस्य लोगों को जागरूक करेंगे। इनमें बाल जन्म के आंकड़े जुटाने के साथ ही स्कूल छोड़ने वाले मामलों का पुनर्वास और लिंग अनुपात का संतुलन साधना प्रमुखता से शामिल होगा।

चालीस सरकारी विभागों सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लिंग अनुपात के बढ़ते असंतुलन पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार कठुआ जिले के 576 गांवों और वार्डों में 246 इकाइयां लिंग अनुपात के मामले में चिंताजनक स्थिति में पाई गईं।
विज्ञापन


मिशन के तहत अगले दो वर्ष में कठुआ जिले के लिंग अनुपात के आंकड़े को राष्ट्रीय औसत से आगे बढ़ाने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने बताया कि मिशन के तहत 50 जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। स्वाभिमान के तहत 700 विभिन्न कमेटियां काम में जुटेंगीं।

पिछले सर्वेक्षण का हवाला देते हुए प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार जिले की 246 इकाइयों में लिंग अनुपात 330 से लेकर 890 तक है। देश में एक हजार पुरुषों के मुकाबले 940 महिलाएं हैं। यानी कठुआ जिला इसमें काफी पीछे है।

जिला उपायुक्त ने कहा कि अगले चार महीनों के भीतर स्वाभिमान मिशन के तहत गठित 2200 इकाइयों के सदस्य जिले के एक लाख 15 हजार घरों के अलावा 1530 स्कूल और 245 पंचायतों को कवर करेंगे। चार महीने के इस लक्ष्य की हर महीने समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें