कसबे के दसकाल मार्ग पर मंगलवार की रात कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार सेना के जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार वालों को सौंप दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात दसकाल मार्ग पर पुल के पास जम्मू से आ रही एक कार ने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार सेना के जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिवार वालों को सौंप दिया। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार (25) निवासी कटीली समोट के रूप में हुई। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर
दी है।