भाजपा विधायक डा. देवेंद्र मन्याल और हीरानगर के विधयाक कुलदीप राज ने आज सीमावर्ती गावों का दौरा किया और विस्थापित परिवारों से भेंट कर उन्हें आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर से उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी।
भाजपा विधायक डा. देवेंद्र मन्याल ने बैनगलाड, चक फकीरा, सोरडी, कंगबाला, सुचेतपुर कुलीयंा सदोह आदि गांवों में जाकर लोगों से भेंट कर उनकी परेशानियों को सुना वहीं उन्होंने कहा कि वह केन्द्र सरकार को भी उनकी समस्याओं से अवगत करवाएंगे।
बाद में उन्होंने विस्थापित शिविरों में जाकर लोगों से भेंट की। उधर उन्होंने जिला अस्पताल के डॉक्टरों को रात के समय भी अस्पताल में ही रुकने को कहा वही एंबुलेंस को तैयार रहने को कहा ताकि यादि कोई ऐसी स्थिति बनती है तो लोगों को तत्काल सहायता दी जा सके।