फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमकाने को दिए गहने ले उड़े

Sat, 27 Sep 2014 02:01 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, जम्मूू
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने बर्तन कलई करने वालों को सोने के गहने चमकाने को दिए लेकिन शातिरों ने गहने ही चोरी कर लिए।
विज्ञापन


इस बारे में दोमाना मशीन की रहने वाली महिला अनु देवी ने पुलिस में शिकायत की। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मशीन दोमाना में बर्तनों को कलई करने वाले दो युवक आए।

वहां एक महिला के घर पर उन्होंने बर्तन चमकाने की बात कही। महिला ने कुछ बर्तन चमकाने के लिए उन्हें दिए। युवकों ने महिला से कहा कि वह सोना भी चमका देते हैं।
विज्ञापन


महिला उनकी बातों में आ गई और उसने उन्हें पति की सोने की चेन के अलावा अपनी चेन, दो अंगूठियां और मंगलसूत्र भी चमकाने को दे दिया। दोनों युवक महिला को बातों में उलझा कर सोना लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


महिला को जब अपनी गलती का अहसास हुआ तो उसने सारी घटना पति को बताई। इसके बाद दोनों की तलाश की गई। जब कोई भी हाथ नहीं लगा तो इसकी शिकायत पुलिस में दी गई लेकिन पुलिस के हाथ भी कुछ नहीं लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें