फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन में धंसी सौ मीटर सड़क

Mon, 20 Apr 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में भूस्खलन का सिलसिला अब भी खत्म नहीं हो रहा है। शनिवार की देर रात थन्नामंडी से ढोक जाने वाली सड़क का सौ मीटर हिस्सा भूस्खलन में धंस गया। इससे पांच तहसीलों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात शुरू हुई बारिश के चलते देवी मोड़ क्षेत्र में भूस्खलन हो गया। इसकी चपेट में ढोक मार्ग का 100 मीटर हिस्सा ढह गया। इसके चलते यातायात ठप हो गया।

ढोक निवासी मुश्ताक अहमद ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले ही इस सड़क का निर्माण पीएमजीएसवाई के तहत कराया गया था। सड़क के ढह जाने से पांच पंचायतों का संपर्क तहसील से कट गया है। लोग तहसील नहीं जा पा रहे हैं। इसके चलते राशन, केरोसिन आदि की किल्लत शुरू होने लगी है।
विज्ञापन


राशिद मीर ने बताया कि लोगों को इस मार्ग से पहले तहसील मुख्यालय और फिर जिला मुख्यालय जाना होता है। यातायात ठप होने से स्कूल, कालेज जाने वाले बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वह सड़क की जल्द मरम्मत कराए।
विज्ञापन


थन्नामंडी के एसडीएम ने कहा कि जिला प्रशासन को सूचित किया गया है। जल्द ही मरम्मत के लिए फंड मिल जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें