फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर के लिए हाईवे पर हंगामा

Sun, 21 Sep 2014 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिश्नाह
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले बीस दिन से ट्रांसफार्मर खराब होने से गुस्साए चक अवतारा के ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को भड़क गया। बड़ी संख्या में लोग बिश्नाह-बड़ी ब्राह्मणा मार्ग पर पहुंच गए और वहां धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने यहां बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए विभाग ने आननफानन में ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गांव में बिजली आपूर्ति करने वाला ट्रांसफार्मर बीस दिन पहले खराब हो गया था। विभागीय अधिकारियों को कई बार इसके बारे में बताया गया, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर ठीक नहीं किया गया। यहां तक कि अधिकारियों ने ग्रामीणों की कोई सुध नहीं ली।

विभागीय अधिकारी से जब भी समस्या को लेकर जाते वह गोलमोल जवाब देकर टरका देते। भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो रहा था। सरपंच सुरजीत सिंह चाढक ने बताया कि गुस्साए लोग शनिवार को एकजुट हो गए और बाड़ी ब्राह्मणा मार्ग पर जा बैठे। जाम के दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे से प्रदर्शनकारी तीन बजे तक सड़क पर बैठे रहे। सड़क पर जाम लगाने की खबर पाकर बिश्नाह पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। ग्रामीणों ने जिद की कि जब तक ट्रांसफार्मर की समस्या का हल नहीं निकाला जाता, वह सड़क से नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए बिजली विभाग ने आननफानन में गांव में ट्रांसफार्मर भेजने की व्यवस्था की। इसके बाद सड़क को यातायात के लिए खोल दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें