फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगवार के आरोपी गिरफ्त से बाहर

Thu, 14 May 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब के सिंबल में मंगलवार को हुए गैंगवार में आरोपी युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वह पंजाब में निकल चुके हैं। हालांकि पुलिस इनकी छापेमारी के लिए पंजाब जाने पर विचार कर रही है। उधर, अस्पताल में भर्ती घायल युवक की हालत में सुधार होने लगा है। आरोपियों पर पुलिस ने हत्या के प्रयास मामला दर्ज कर रखा है।

बुधवार को पुलिस सिंबल में घटना स्थल का दोबारा जायजा लिया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। युवकों के मोबाइल नंबरों की जांच से पता चल रहा है कि वह राज्य छोड़ कर कहीं निकल गए हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को गैंगवार में दो गुटों में हुई लड़ाई में एक युवक पर टोकों से हमला कर उसे अधमरा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। एसएचओ मीरां साहिब उमेश नाग का कहना है कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है, लेकिन अभी पकड़ में नहीं आए। हो सकता है कि राज्य छोड़ कर किसी दूसरे राज्य में भाग गए हों। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें