मीरां साहिब थाना अंतर्गत टाहली मोड़ पर शुक्रवार को ट्राली और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में सिंबल कैंप निवासी मोटरसाइकिल सजविंद्र सिंह घायल हो गया। उसे जीएमसी रेफर किया गया।
नवाबाद थाना अंतर्गत ज्यूल चौक पर मोटरसाइकिल की टक्कर से अपर गाडीगढ़ निवासी हरप्रीत सिंह (22) घायल हो गया। पटली मोड़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया।
राहगीर ने घायल को उठाया तथा अस्पताल पहुंचाया। घायल की अभी तक कोई पहचान नहीं हो सकी है। मुट्ठी कैंप में वाहन की टक्कर से मूलरूप से हरिद्वार मौजूदा मुट्ठी निवासी परमानंद (70) घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जीएमसी में भर्ती करवाया गया है।