फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे ने बढ़ाई बीएसएफ के जवान की मुश्किलें

Wed, 07 Jan 2015 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे और धुंध के चलते सीमा पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। बीएसएफ के जबान दिन रात एक कर सीमा की रक्षा के लिए जुटे हुए है।
विज्ञापन


यही नहीं सीमावर्ती क्षेत्र के संपर्क मार्गों पर भी बख्तरबंद वाहनों से पेट्रोलिंग की जा रही है। ताकि संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा सके।

रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बने तनाव और घुसपैठ को रोकने के लिए बीएसएफ के जवानों को कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।

इसी के तहत घने कोहरे और धुंध के बावजूद भी सुरक्षा में कोई चूक न रह जाए इसलिए बल के जवान बख्तरबंद वाहनों का अधिक प्रयोग कर रहे हैं।

वही दिन रात जवान सीमा की निगरानी में जुटे हुए हैं। सीमा की निगरानी के लिए तैनात एक जवान ने बताया कि सीमा पर लगाई तारबंधी के पीछे बनाए गए माउंट पर केवल चादरें ही डाली गई है।
विज्ञापन


उन का कहना था कि यदि हैवी चादरें डाली हाें तो कम से कम गोलो का डर तो नहीं रहेगा। फिर भी जवान मुस्तैदी के साथ सीमा की निगरानी के लिए दिन रात एक कर रहे है।

घने कोहरे और धुंध के कारण जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। ठिठुरन बढ़ने से लोगों को आग का सहारा लेने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

उधर विस्थापित शिविरों मे भी लोगों का बुरा हाल रहा। स्थानीय लोगाें ने लकड़ियों का प्रबंध कर आग जला कर दी जिस से ग्रामीणों ने आग के सहारे दिन व्यतीत किया।
विज्ञापन


सीमावर्ती गांव चचवाल, चलेआरी, मंगुचक के ग्रामीणों को सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल राजपुरा मे बैठाया गया था जिस पर आज छात्रों की परीक्षाएं थी जिन का केन्द्र एक निजी स्कूल में बनाया गया ताकि छात्रों की परीक्षा प्रभावित न हो। आज दिन भर घने कोहरे और धुंध से आवाजाही में भी परेशानी बनी रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें