डोगरा फ्रंट और शिव सेना की महिला विंग ने शनिवार को रेशम घर इलाके में सीएपीडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया।
प्रदर्शन पर उतरी महिलाओं ने आरोप लगाया कि संबंधित राशन डिपो पर राशन की नियमित सप्लाई न होने से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। फ्रंट के प्रधान अशोक गुप्ता ने कहा कि इलाके में 12 राशन डिपो हैं।
अधिकांश पर चीनी, चावन, आटा और केरोसीन की किल्लत बनी हुई है। बीपीएल कार्ड धारकों को भी जरूरी राशन नहीं मिल पा रहा है। एक परिवार के लिए प्रति माह दो राशन के बैग मुक्कमल नहीं हैं।
राशन कार्ड धारकों को पचास किलो प्रति माह राशन दिया जाए। उन्होंने सरकार से राशन की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।