फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली माली पर बीनिया का कब्जा

Sun, 05 Oct 2014 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अखनूर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरि मंदिर घाट स्थित खेल मैदान पर शनिवार को ऐतिहासिक दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में पहली माली के मुकाबले को बीनिया पहलवान ने जीत लिया। बीनिया ने पटियाला के मंजीत को हरा दिया।
विज्ञापन


दंगल में तकरीबन साठ कुश्तियां कराई गईं। अधिकतर मुकाबले रोमांचक रहे। दंगल के मुख्य अतिथि पीएचई मंत्री शाम लाल शर्मा थे। दंगल में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली समेत अन्य राज्यों के पहलवानों ने दांव आजमाए। पहली माली के लिए 51 हजार रुपये का इनाम रखा गया था।

इसे बीनिया ने जीत लिया। दूसरी माली पर 40 हजार का इनाम था। इसे पंजाब अब्दुल गनी ने पटियाला के मोनू को हराकर जीत लिया। तीसरी माली का मुकाबला आरएस पुरा के काका और विकास खन्ना के बीच हुआ। इसे काका ने जीत लिया उन्हें 21 हजार रुपये की इनामी राशि दी गई।
विज्ञापन


सभी विजेताओं को दंगल कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कमेटी के सदस्य दर्शन शर्मा, विपिन गुप्ता, विशौ, दयाल खजूरिया, शामलाल, कर्ण सिंह, विशनदास, राजेश, केवल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें