फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल के खिलाफ भी था मारपीट का मामला

Thu, 12 Mar 2015 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाल में घायल मिले युवक के मामले में कुछ और बातें सामने आई हैं। घायल युवक और उसके पिता के खिलाफ लोगों के पैसे हड़पने का आरोप है। इसे लेकर दिसंबर माह में मीरां साहिब थाने में मामला भी दर्ज है।
विज्ञापन


यहां करीब दस लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था। सूत्रों का यह भी कहना है कि घायल युवक नशे के कारोेबार में शामिल है। जिन युवकों ने उसे मारने की कोशिश की, उनको भी नशीले पदार्थों की सप्लाई की जानी थी। हो सकता है कि युवकों ने नशे का सामान न भेजने पर उस पर हमला किया हो।

पैसों का लेन-देन भी कारण माना जा सकता है। मीरां साहिब के एसएचओ इकबाल हुसैन का कहना है कि अभी तक आरोपी युवक पकड़े नहीं गए हैं। घायल युवक को अस्पताल से छुट्टी मिली है और उससे पूछताछ की है। एसएचओ ने बताया कि घायल युवक जाकिर हुसैन और उसके पिता के खिलाफ भी कुछ लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। घायल जाकिर हुसैन ने पैसों को लेकर एक युवक को पीटा था।
विज्ञापन


इसके बाद मामला दर्ज हुआ था। यह पूछने पर कि घायल युवक नशे के कारोबार में शामिल है और युवकों के साथ नशे के सामान को लेकर ही लड़ाई हुई है, इस पर इकबाल का कहना है कि संभव है, ऐसा भी हो, लेकिन पुलिस को इसके बारे कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें