फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने में जुटी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद भारतीय जनता पार्टी भी उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने में जुट गई है। पार्टी की पच्चीस जुलाई तक पहली सूची जारी करने की तैयारी है। भाजपा की पहली सूची में जम्मू संभाग और लद्दाख संभाग के उम्मीदवारों के नाम शामिल हो सकते है। जम्मू में गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र पर नये चेहरे को पार्टी उम्मीदवार बनाया जा सकता है। इस संदर्भ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ मिलने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर, महासचिव (संगठन) अशोक कौल, वरिष्ठ नेता डा. निर्मल सिंह, महासचिव बाली भगत, लद्दाख से सांसद थुपसटन छिवांग नई दिल्ली में है। इस बैठक में सूची में शामिल नामों के अलावा 25 जुलाई से शुरू की जा रही भाजपा की परिवर्तन रैली में हिस्सा लेने आ रहे केंद्रीय मंत्रियों और पदाधिकारियों के नामों को भी तय किया जाना है। वहीं, कांग्रेस भी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। 19 जून को कांग्रेस का आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं जम्मू कश्मीर प्रभारी अंबिका सोनी के अलावा गुलाम नबी आजाद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज की मौजूदगी में जम्मू जिले (शहरी और ग्रामीण) कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय अधिवेशन सैनिक कालोनी में होना है।
विज्ञापन

इसमें जम्मू संभाग के संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा होने की भी उम्मीद है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस भी उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार करने में जुटी हुई है। संभावित उम्मीदवारों ने विधानसभा क्षेत्रों में जन संपर्क बढ़ाना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें