फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन छात्राओं में दिखा कालेज लाइफ का क्रेज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बुधवार को शहर के सभी कालेजों के खुलते ही विद्यार्थियों की चहलकदमी से कालेज परिसर गुलजार हो गए। वहीं कालेज लाइफ के शुरू होते ही पहले दिन को लेकर विद्यार्थियों के चेहरे पर उत्साह देखने को मिला। कालेज लाइफ में पहली बार कदम रखने के साथ ही विद्यार्थियों के मन में कालेज लाइफ की मस्ती और शरारत भी शुरू हो गई है। कालेज में अपनी सहेलियों के साथ पहुंची बीए पार्ट वन की प्रिया चौधरी ने बताया कि कालेज का पहला दिन शानदार रहा। प्रिया ने बताया कि वह सुबह से ही कालेज में आने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। वहीं कालेज में पहुंचकर क्लास रूम और कैंपस को देखकर बहुत ही ज्यादा खुशी हुई। बीएससी पार्ट वन की नम्रता ने बताया कि कालेज के पहले दिन पढ़ाई नहीं हुई। कालेज का पहला दिन रोल नंबर और टाइम टेबल लेने में ही गुजर गया। कालेज स्टाफ से क्लासरूम और किताबों के बारे में जानकारी भी हासिल की। नम्रता ने बताया कि इस वर्ष से शुरू हो रहे सेमेस्टर सिस्टम में पाठ्यक्रम और पढ़ाई के बारे में एकदम अलग और नई जानकारी मिलेगी। प्रिया शर्मा ने भी कालेज सेशन के पहले दिन को बहुत ही अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि पहले दिन में रोल नंबर और टाइम टेबल में ही सारा समय गुजर गया। उन्हें अपनी सहेलियों के साथ मिलने का भी मौका मिला। प्रिया ने बताया कि वह अपनी कालेज लाइफ को लेकर बेहद खुश हैं।
विज्ञापन

अन्य छात्रा इकरा अहमद ने बताया कि स्कूल से बाहर निकलकर कालेज में पहुंचकर एकदम अलग महसूस हो रहा है। स्कूल में कई वर्ष गुजारने के बाद कालेज में पहुंचकर अच्छा भी लग रहा है। सेमेस्टर सिस्टम के जरिये पाठ्यक्रम को कवर करने में भी आसानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें