फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार सीटों के लिए कांटे की टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। विश्वविद्यालय जम्मू के साथ ही मान्यता प्राप्त कालेजों में दाखिले के लिए शुक्रवार को जम्मू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (जेयूईटी) 2014 का आगाज हुआ। परीक्षा के लिए जम्मू, भद्रवाह, पुंछ और लेह में केंद्र स्थापित किए गए थे। पहले दिन पांच सेशन में आठ विषयों में परीक्षा आयोजित की गई। सबसे ज्यादा जम्मू विवि में 6919 परीक्षार्थी बैठे। जेयूईटी के लिए प्रवेश परीक्षा 25 जून तक चलेगी। जुलाई के पहले हफ्ते में परिणाम घोषित करना प्रस्तावित है। इस परीक्षा के नतीजों के आधार पर पीजी विभागों में दाखिले की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा के सबसे ज्यादा विश्वविद्यालय जम्मू में 19 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। शुक्रवार सुबह से शाम तक पांच सेशनों में आठ विषयों में हुई परीक्षा में हजारों विद्यार्थी बैठे। इस बार करीब दो हजार पीजी सीटों के लिए कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। इस बीच विवि के कुलपति प्रो. मोहन पाल सिंह ईशर ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि रोजाना पांच सेशनों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। उनके साथ रजिस्ट्रार प्रो. एमके धर, विशेष सचिव जय कुमार शर्मा, डीन अकेडमिक अफेयर प्रो. नीलम सराफ, कंट्रोलर आफ एग्जामिनेशन प्रो. केशव शर्मा मौजूद रहे। जेयू की सूचना के अनुसार दाखिला प्रवेश परीक्षा के साथ-साथ स्नातक में हासिल किए गए अंकों के आधार पर किया जाएगा। छात्रों को अंतिम मेरिट में 40 फीसदी अंक प्रवेश परीक्षा के और 60 फीसदी अंक स्नातक परीक्षा में हासिल अंकों (बीस फीसदी अंक स्नातक के प्रत्येक वर्ष के हिसाब से) के आधार पर तैयार किया जाएगा। टेस्ट क्वालीफाई करने के लिए सामान्य वर्ग में उम्मीदवार का चालीस में कम से कम चौदह अंक हासिल करना जरूरी है, जबकि आरक्षित वर्गों के लिए यह अंक 12 रखे गए हैं। परीक्षा में वैकल्पिक (एक विषय के लिए) प्रश्न होंगे, जो निर्धारित पाठ्यक्रम में से पूछे जाएंगे और उसको हल करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। एक उम्मीदवार अधिकतम पांच विषयों के लिए परीक्षा दे सकता है। पेपर में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक काट लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें