जम्मू। दिल्ली में एक लड़की के साथ गैंगरेप मामले में शुक्रवार के दिन भी देश के बाकी राज्यों की तरह जम्मू में भी छात्र-छात्राओं का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। जिसमें जम्मू इंस्टीटयूट आफ आयुर्वेद एंड रिसर्च बन तालाब के छात्र-छात्राओं ने इंडियन यूथ कांग्रेस के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया। आरोपियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान मेरी आंखों में तो डर है पर तेरी आंखों में शर्म नहीं जैसे बैनर लेकर गुस्सा निकाला गया।
सेकेंड ईयर (आयुर्वेद) की छात्रा विभूति शर्मा ने कहा कहने को हम अतुल्य भारत में रहते हैं और हमारे देश में लड़कियों को देवी के रू प में पूजा जाता है मगर इस तरह के घिनौने अपराध से देश के मान और मर्यादा दोनों को छलनी किया जा रहा है। संजोली ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि वह पुलिस को सख्त हिदायत दे कि वह नाके से निकलने वाली गाड़ियों की सख्ती से जांच करें। आस्था और नेहा का कहना है कि इन्हें पांच साल की सजा या जुर्माना जैसी सजा देने के बजाय सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए जिससे लड़कियों अपने शहर में बिना किसी खौफ के घूम सके।