केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में समय से पहले नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। कहा कि उनके नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर शांति व समृद्धि का पर्याय बन रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया कि पहले की सरकारों ने दशकों तक जम्मू-कश्मीर के नागरिकों को विकास से वंचित रख सिर्फ अपने परिवारों की चिंता की। प्रधानमंत्री ने यहां विकास के नए युग की शुरुआत कर गरीब नागरिकों को मुख्यधारा से जोड़ा।
इसी का परिणाम है कि आज जम्मू-कश्मीर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति को समय से पूर्व सुनिश्चित करने के लिए वे प्रधानमंत्री व जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का अभिनंदन करते हैं।