फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नाटकों और गीतों से युवाओं को किया जागरूक

Thu, 28 May 2026 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पैंथल स्कूल में सीआरपीएफ ने लगाया नशा मुक्ति जागरूकता शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 06 बटालियन द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम 2025-26 के तहत उच्च माध्यमिक विद्यालय पैंथल में नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं, स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों को नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और सीआरपीएफ के जवानों ने मिलकर शानदार गीत-संगीत, नुक्कड़ नाटक और प्रेरक भाषणों की प्रस्तुति दी। इन कलात्मक माध्यमों से उन्होंने समाज को नशे की दलदल से दूर रहने का एक सशक्त संदेश दिया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार गिरी गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि नशा न सिर्फ व्यक्ति के स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को नष्ट कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की।इस मौके पर 06 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी संजय गौतम, राजेश शर्मा, उप कमांडेंट संजय मोहंती और सहायक कमांडेंट राहुल सिंह मौजूद रहे। स्कूल की प्राचार्या रेनुका शर्मा, सहायक प्राचार्य धीरज सानियाल, शिक्षकों, स्थानीय सरपंच और ग्रामीणों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें