उधमपुर। रठियान (बट्टल बालियां) में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। उसकी पहचान पंकज सिंह (25) पुत्र रंगील सिंह के रूप में हुई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जीएमसी पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन का सौंप दिया।
बुधवार रात को पंकज परिवार के साथ शादी में गया था और परिजन से पहले अकेला घर लौट आया। वीरवार सुबह परिवार के सदस्य जब घर पहुंचे तो उन्होंने पंकज से मुख्य दरवाजा खोलने को कहा लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। परिजन को अनहोनी की आशंका हुई। जब पड़ोसियों की सहायता से दरवाजा तोड़ा गया तो पंकज का शव फंदे से लटका था। पंकज ने पगड़ी के साथ फंदा बनाकर जान दे दी। फिलहाल आत्महत्या का कारण पता लगाने के लिए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।