कसबे के नई बस्ती इलाके के युवक सूरत सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। गोली लगने से जख्मी युवक को जिला अस्पताल में लाया गया था। फिलहाल शव को अस्पताल में ही रखा गया है।
युवक को किन परिस्थितियों में गोली लगी, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।