जिले के रिट्टी क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को अचानक बिजली गिरने से एक घर के आंगन में रखी पानी की टंकी फट गई। हालांकि इस हादसे में किसी भी जान या माल का नुकसान नहीं हुआ है।
रात के समय बारिश और बादलों के गरजने के बीच अचानक जोर-जोर से बिजली कड़कने लगी। इस बीच जोरदार धमाके के साथ बिजली गिरी।
पुलिस के अनुसार नगर से करीब 20 किमी दूर रामनगर मोड़ पर पहाड़ी गांव रिट्टी में संसार चंद के घर के आंगन में बिजली गिरी। जिसके प्लास्टिक की पानी टंकी फट गई। जमीन में गड्डा हो गया।
सनद रहे चार दिन पहले भी नगर में एक घर में रात के समय बिजली गिरी, इसमें भी किसी जान का नुकसान नहीं हुआ। बिजली पेड़ पर गिरी, जिससे वह सूख गया था। पेड़ की टहनियां घर की दीवार पर जा लगी थी।