फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक रैली के साथ युवा जोड़ो संकल्प अभियान का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की तरफ से युवा जोड़ो संकल्प अभियान के शुरूआत करने पर शहर में बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अरुण देव सिंह जम्वाल और युवा जोड़ो संकल्प के प्रभारी अखिल पराशर ने हिस्सा लिया। बाइक रैली के बाद ओम पैलेस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अरुण देव सिंह जम्वाल के उधमपुर पहुंचने पर भाजयुमो ने सैला तालाब से बाइक रैली निकाली, जोकि शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर ओम पैलेस पहुंच कर संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान कई युवाओं ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। पार्टी में शामिल हुए युवाओं का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। अध्यक्ष अरुण देव सिंह जमवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा कंधों को देश के निर्माण में अहम जिम्मा सौंपा है। राज्य व केंद्र की सरकार लोगों के हित के लिए कार्य कर रही हैं और प्रधानमंत्री की तरफ से कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई गई हैं जिनका लोग लाभ उठाएं। प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों ने युवाओं को एक नई सोच के साथ ऊर्जावान बनाने का काम किया है, जिसके चलते आज देश का युवा पूरे विश्व में परचम लहरा रहा है। इस मौके पर जिला प्रधान सुशांत गुप्ता व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें