फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महाराष्ट्र में काम करने गए युवक की मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। महाराष्ट्र के नासिक में ढाबे पर काम करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियाें में मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरिंदर कुमार (28) निवासी सत्या गांव के रूप में हुई है। मामले में परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पिता अशोक कुमार ने बताया कि लगभग दो महीने पहले बेटा महाराष्ट्र में काम करने गया था। 20 दिन पहले उसकी मौत हो गई, जिसका कारण हार्ट अटैक बताया गया। परिवार को बिना सूचना दिए ही शव का पोस्टमार्टम कर घर भेज दिया गया। परिजन के अनुसार सुरिंदर ने अंतिम बातचीत में बताया था कि उसका सहकर्मियों के साथ झगड़ा हुआ है। बाद में सूचना मिली कि रात दो बजे उसे हार्ट अटैक आ गया और उसकी मृत्यु हो गई। परिवार ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है। यही नहीं, रामनगर के साथ-साथ महाराष्ट्र पुलिस शिकायत तक दर्ज नहीं कर रही। परिवार ने प्रशासन से न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें