फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भेड़ों को नहलाते नाले में डूबा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। कोघड़मड़ गांव के स्लो नाले में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपनी भेड़ों को नहलाते नाले में डूब गया। स्थानीय लोगों तथा स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स (एसडीआरएफ) की टीमों ने कई घंटे के बाद उसका शव बाहर निकाला। मृतक युवक की पहचान राशिद (18) पुत्र लाल हुसैन निवासी वार्ड नंबर तीन कोघड़मड़ गांव के रूप में हुई है।
मृतक के परिजन ने बताया कि मंगलवार सुबह नौ बजे राशि अन्य साथियों के साथ घर से 50 के करीब भेड़ों को नहलाने स्लो नाले में गया था। उसका पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा और डूब गया। अन्य युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे। उन्होंने शोर मचाया, तभी आसपास मवेशियों को चरा रहे लोग बहां पहुंचे और दोपहर दो बजे तक नाले के बीच जाकर उसे ढूंढते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। घटना की सूचना रामनगर पुलिस को दी गई। प्रोबेशनल सब इंस्पेक्टर (पीएसआई) योगेश्वर मानोत्रा टीम के साथ पहुंचे लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके उपरांत युवक को ढूंढने के लिए उधमपुर से एसडीआरएफ की टीम दोपहर 2:30 बजे घटनास्थल पर पहुंची। डेढ़ घंटे तक की मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें